फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिक्षक अजय जैन राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे दम

Thu, 12 Nov 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार में तैनात व्यायाम शिक्षक अजय जैन का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह गोवा में 17 से 24 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। उत्तराखंड खेल निदेशालय की ओर से अक्तूबर में देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल में टिहरी गढ़वाल से अजय जैन ने अपनी जगह बनाई। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन के बाद अब वह गोवा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें