फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: टैंक सफाई और बिजली संकट से नगर में पेयजल व्यवस्था प्रभावित

Fri, 22 May 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीसरे दिन भी कई मोहल्लों में नहीं पहुंचा पानी, जल संस्थान ने टैंकरों से की आपूर्ति
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर में टैंकों की सफाई के बाद शुरू हुई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तीसरे दिन भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। शुक्रवार को भी कई मोहल्लों में लोगों को घंटों पानी का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में देर शाम तक ही जलापूर्ति हो सकी। भीषण गर्मी के बीच लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पूनम देवी ने बताया कि टैंक सफाई के बाद से जल संकट लगातार बना हुआ है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं मिस्त्री मोहल्ला निवासी मनोज ने कहा कि कई घरों में दो दिन से पानी नहीं पहुंचा है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए जल संस्थान ने टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई। सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को जल संस्थान, जल निगम और नगर निगम के तीन टैंकरों से हनुमान मंदिर क्षेत्र, जीजीआईसी मार्ग, मिस्त्री मोहल्ला, नर्सरी रोड, पौड़ी चुंगी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, प्रगति विहार और विद्या विहार समेत कई इलाकों में पानी वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रही और रात 12 बजे के बाद लो-वोल्टेज की समस्या के कारण पंप नहीं चल सके। मोटर जलने के खतरे को देखते हुए संचालन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली बहाल होने के बाद आपूर्ति शुरू की गई। जल संस्थान ने आशंका जताई है कि दोबारा बिजली कटौती होने पर शाम की जलापूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें