फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के नाम रही टेबल टेनिस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में दो दिवसीय जनपदीय शरदकालीन बैडमिंटन और टेबल-टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में जिले के 10 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में बालक-बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन हुई अंडर-14 बालक वर्ग की टेबल-टेनिस प्रतियोगिता सूरज के नाम रही।
विज्ञापन

खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल समन्वयक माध्यमिक योगंबर सिंह नेगी व प्राथमिक कमल उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में खेल युवाओं को कॅरिअर के अवसर प्रदान कर रहा है। ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का कार्य करती हैं। प्रतियोगिता के टेबल-टेनिस अंडर-14 बालक वर्ग में सूरज नेगी प्रथम, ऋषभ द्वितीय, किशन ने तृतीय व अंश भंडारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें