पाबौ। विकासखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं। मंडल अध्यक्ष विमल नेगी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी जीत पर खुशी जताई। कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। कहा कि इस सफलता के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व प्रेरणास्रोत है, आने वाले चुनावों में संगठन और मजबूती से कार्य करेगा। इस मौके पर दुर्गेश थपलियाल, पूनम टम्टा, भरत रावत, प्रेम रावत आदि मौजूद रहे।