फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्वामी रसिक महाराज ने किए धारी देवी के दर्शन

Mon, 06 Apr 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर में रसिक जी महाराज ने सडाना परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में किया प्रतिभाग,---स्वयं
विज्ञापन
श्रीनगर। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज धारी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना की। यहां पर लोगों एवं मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडेय ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्वामी रसिक महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। मां धारी देवी की कृपा से जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रहता है तथा हर कठिनाई का समाधान संभव होता है। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर निरंजनी बाग में सडाना परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी रसिक महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर आशीष सडाना, दर्शन भण्डारी, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें