नगर क्षेत्र में एक युवती ने जहर खाने के बाद पंखे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
युवती को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रीकोट चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शाम सवा चार बजे करीब 25 वर्षीय युवती ने जहर खाया।
युवती जहर खाने के बाद कमरे में पंखे से लटकर कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी।
इतने में उसकी मां ने देख लिया। युवती को बेहोशी की हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती की मां ने बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में थीं।