पौड़ी। गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया नामित पर्यवेक्षक जयदीप रावत, निर्वाचन अधिकारी सीताराम पोखरियाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज काला की देखरेख में आयोजित की गई। चुनाव में सुरेश चंद्र बड़थ्वाल को अध्यक्ष और जसपाल सिंह रावत को महासचिव चुना गया। इसके अलावा केदार सिंह गुसाईं उपाध्यक्ष, श्रीधर पंवार कोषाध्यक्ष, दिनेश सिंह रावत संगठन मंत्री व धनीराम उप मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। सरदार सिंह रावत को संरक्षक, राजेंद्र सिंह नेगी को संयोजक, बिक्रम सिंह राणा को सलाहकार, सूर्य प्रकाश भट्ट को प्रवक्ता, पुष्कर सिंह रावत को लेखा परीक्षक व जितेंद्र प्रसाद थपलियाल को प्रचार मंत्री बनाया गया। जबकि केशर सिंह असवाल, विनोद प्रसाद जोशी, रेवत शाह, बालम सिंह पंवार और जगमोहन सिंह नेगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्यों चंडी प्रसाद नैथानी, जवाहर सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी और सोबन सिंह पंवार को सम्मानित भी किया गया। संवाद