श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला, चौरास, टिहरी व पौड़ी परिसर में आज मंगलवार से 12 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाई ने बताया कि इस अवधि में कार्यालय खुले रहेंगे जबकि पठन-पाठन व अन्य शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को विधिवत कैंपस खुल जाएंगे। संवाद