फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों को बिजनेस मॉडल व स्टार्टअप की बारीकियां बताईं

Fri, 01 May 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें छात्राें को विभिन्न बिजनेस मॉडल, स्टार्टअप शुरू करने की बारीकियां, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने और सरकारी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं की तकनीकी जानकारियां दी गईं। काॅलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं बल्कि देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था का प्रतीक भी है। मुख्य वक्ता भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान गुजरात में देवभूमि उद्यमिता योजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. दिलीप कुशवाहा ने युवाओं को स्टार्टअप, कल्चर और स्वरोजगार के विभिन्न चरणों की जानकारियां दीं। बताया कि छात्र अपने नवाचार विचारों को एक सफल व्यवसाय में बदल सकते हैं। फैकल्टी मेंटर डॉ. प्रकाश फोंदणी ने योजनाओं की स्थापन और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारियां दीं। नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने बताया कि योजना के माध्यम से महाविद्यालय सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में कार्य कर रहा है। जो कि छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. दिनेश रावत, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें