श्रीनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर देवभूमि विचार मंच के अध्ययन केंद्र श्रीनगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगों की वीडियो क्लिप दिखाई गई। कार्यक्रम में विचार मंच के पौड़ी गढ़वाल संयोजक डॉ. मनीष उनियाल ने छात्र-छात्राओं को विवेकानंद के विचारों को बताया। कार्यक्रम संयोजक चैतन्य कुकरेती ने कहा कि लोगों का राष्ट्रीय भावना के लिए कार्य करते रहना ही स्वामी विवेकानंद को सच्ची पुष्पांजलि होगी। कार्यक्रम में अरविंद सिंह, अयान सिंह एवं अन्य युवा उपस्थित रहे। संवाद