फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लक्ष्य पर फोकस करें छात्र-छात्राएं: एसएसपी

Thu, 21 May 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में भ्रमण के दौरान मौजूद भगत राम  माडर्न स्कूल के  छात्र-छात्राएं।- संवाद।
विज्ञापन
पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को भगतराम मॉडर्न स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। इस दौरान एसएसपी सर्वेश पंवार ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव होता है, इसलिए इस समय पढ़ाई और अपने उद्देश्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए कार्य करती है। छात्र-छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय की गोपनीय शाखा, वाचक शाखा, महिला हेल्प डेस्क और सीएम हेल्पलाइन का निरीक्षण कर वहां होने वाले कार्यों को करीब से समझा।एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे। एसएसपी के पीआरओ संदीप बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं को कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट और यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें