फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विद्यार्थियों ने ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जाना

Fri, 08 May 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सरस्वती शिशु मंदिर, मढ़ी चौरास के विद्यार्थियों ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित खगोल भौतिकी नभोमंडल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकाशीय पिंडों व ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानकारी जुटाई। आईकार्ड खगोल भौतिकी नभोमंडल की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशन में संचालित स्टूडेंट आउटरीच प्रोग्राम्स के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आकाशीय पिंडों, ब्रह्मांड के रहस्यों तथा आधुनिक टेलीस्कोप की कार्यप्रणाली के संबंध में वैज्ञानिक एवं रोचक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने तारों, ग्रहों और सौरमंडल की दुनिया को करीब से समझते हुए विज्ञान एवं खगोल अध्ययन के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं खगोल अध्ययन के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आईकार्ड के संयोजक प्रो. हेमवती नंदन, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. टीसी उपाध्याय, डॉ. संजय उपाध्याय, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक नवीन रावत, भौतिकी विभाग के शोधार्थी एवं विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शुभ्रा काला, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. आशीष बहुगुणा, डॉ. डिगर सिंह तथा डॉ. सुरेंद्र पुरी का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें