फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्र-छात्राओं ने डाक टिकटों के बारे में जाना

Sun, 31 May 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। जूनियर विद्यालय नंदन नगर पालिका में ग्रीष्मकालीन रचनात्मक बाल शिविर रंग-तरंग के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने थियेटर गतिविधियों के साथ कहानी निर्माण की रोचक गतिविधियां सीखीं। छात्र-छात्राओं ने चित्रों और कविताओं के आधार पर कहानियां बनाईं और कहानी से चित्र निर्माण का अभ्यास भी किया। इस दौरान फिलाटेली (डाक टिकट संग्रह) पर विशेष सत्र हुआ। पौड़ी पोस्टल डिवीजन डाकघर श्रीनगर के पोस्टमास्टर संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को डाक टिकट संग्रह की परंपरा, उसके महत्व और उसकी विशेषताओं के बारे में बताया। सत्र संचालन में अरविंद टम्टा, सृष्टि उनियाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रो. मोनिका गुप्ता, ओपी गोदियाल, प्रदीप अंथवाल, दिनेश प्रसाद जोशी, अनूप घिल्डियाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अशोक प्रसाद, शिक्षिका सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें