फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मांगों के संबंध में छात्रों ने दिया अल्टीमेटम

Wed, 07 Oct 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के संबंध में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ पाध्यक्ष पुलकित अग्रवाल के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में समय पर दीक्षांत समारोह कराने समेत 10 प्रमुख मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। छात्रों ने चेतावनी दी यदि 12 अक्तूबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र ‘जेन-जेड आंदोलन’ करेंगे। उन्होंने प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट क्लास में बदलने, सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत, चौरास ग्राउंड का कार्य जल्द पूरा कराने, बंद शौचालयों की सफाई और रीडिंग रूम की क्षमता बढ़ाने के साथ नई पुस्तकें खरीदने आदि की मांग की। इस दौरान रूपेश नेगी, अमन काला, पुनीत अग्रवाल, राघव, चिर्जाट, अंशुल, शुभम और आयुष आदि छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें