पाबौ। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद की संयुक्त पहल पर आयोजित आवासीय स्टार्टअप बूट कैंप के दूसरे दिन छात्रों ने बिजनेस मॉडल और आइडिया पिचिंग प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। ईडीआईआई विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा ने व्यावसायिक विचारों का मूल्यांकन करते हुए उत्पाद की उपयोगिता, बाजार, लक्षित उपभोक्ताओं, लागत और लाभ के आकलन तथा प्रभावी पिचिंग के सुझाव दिए। जिला समन्वयक डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने बिजनेस मॉडलों का निरीक्षण कर बताया कि स्थानीय संसाधनों एवं जरूरतों पर आधारित विचारों को उद्यम विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर टिहरी जिला समन्वयक दिग्विजय सिंह, संयोजक डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, फैकल्टी मेंटर डॉ. प्रकाश फोंदणी, डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. कामिका चौधरी, डॉ. उर्वशी, डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. खिलाप सिंह आदि मौजूद रहे।