फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अब सभी वर्ग के छात्र भी बना सकेंगे एआई में कॅरिअर

Mon, 15 Jun 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ( जीबीपीआईईटी), घुड़दौड़ी ने बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस नए पाठ्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को कंप्यूटर एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक एवं उभरते क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा। इस पाठ्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब केवल विज्ञान वर्ग के छात्र ही नहीं बल्कि कक्षा 12वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और बायोलॉजी विषयों से अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं भी कंप्यूटर और एआई के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकेंगे। संस्थान निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने बताया कि वर्तमान समय में उद्योग जगत में एआई, मशीन लर्निंग और डिजिटल तकनीकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शोध और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी नए अवसर उपलब्ध कराएगा। बीसीए में प्रवेश वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं विवि व संस्थान की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें