यूकेएसएसएससी और विधानसभा में भर्ती घोटालों के विरोध और सीबीआई जांच की मांग के लिए छात्र संगठन आर्यन ने शहर मेें रैली निकाली। वहीं शुक्रवार देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भर्ती घोटालों के विरोध में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का पुतला फूंका। संगठन ने भी सभी मामलों को सीबीआई के हवाले करने की मांग की।
शनिवार को आर्यन छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर से गोला बाजार तक युवा जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में छात्रों ने कहा कि प्रदेश मेें भर्ती प्रक्रिया में व्यापक धांधली हुई है। रैली में पूर्व छात्रसंघ सचिव प्रदीप रावत व राम प्रकाश, सूरज बिष्ट और सम्राट राणा आदि शामिल थे।
इस अवसर पर परिषद के केंद्र कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी, संदीप राणा, गौरव मोहन नेगी, हिमांशु कंडारी, महिपाल, रॉबिन बिष्ट, शाश्वत खंडूड़ी, अमन पंत और दीपांशु मलवाल आदि मौजूद थे।