फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने महा विद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की बैठक में राजकीय महाविद्यालय व छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला संगठन मंत्री पृथ्वी सिंह व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक रावत ने श्रीदेव सुमन विवि की ओर से किए गए उत्तर पुस्तिकाओं के गलत मूल्यांकन पर आक्रोश जताया। कहा कि मूल्यांकन में बरती गई लापरवाही से कई छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण किया गया है। चेतावनी दी है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नगर मंत्री दिगंबर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में दो वर्ष से अंग्रेजी प्रवक्ता नहीं है, जिससे अध्ययनरत छात्रों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्र नेता व संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन किए जाने की मांग की है। इस मौके पर राहुल कुमार, राहुल सिंह, विरेंद्र सिंह, आंचल कोटियाल, दीपिका भट्ट, रिंकी, रीतिक, रविंद्र, ऋषभ, सचिन, निशा, शिवानी, प्रदीप, अभिषेक, किरन, नेहा व शालिनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें