नैथाणा मे धरने पर बैठे रानीहाट व नैथाणा के ग्रामीण
- फोटो : SHRINAGAR
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना में स्थायी रोजगार और श्रीनगर रेलवे स्टेशन का नाम नैथाणा-रानीहाट करने की मांग के लिए प्रभावितों का रानीहाट में धरना जारी रहा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आंदोलनकारियों ने सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे तक धरना दिया। इस मौके पर आशा देवी, सौरभ रुडोला, आशा देवी, जगदेश्वरी, कल्पू देवी, उषा, देवकी और शौकानी देवी आदि धरने पर बैठे। संवाद