फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सांसद बलूनी की कार पर गिरा पत्थर, सभी सुरक्षित

Fri, 14 Aug 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपलकोटी में हुए टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे थे
विज्ञापन

देवप्रयाग। चमोली जिले के पीपलकोटी में हुए टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की कार पर तोताघाटी के समीप अचानक पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आ गिरा। इस दुर्घटना में सांसद समेत वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार, जब सांसद का वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोताघाटी के पास पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर उनकी कार पर आ गिरा जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा में सांसद और उनका अमला पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं इस मामले में कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तोताघाटी में पत्थर गिरने की ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है हो सकता है कि क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान चट्टान से कोई पत्थर आकर सांसद की गाड़ी से टकरा गया हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें