कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विधायक कंडारी ने कहा कि यह मूर्ति गढ़वाल के गौरवशाली इतिहास और वीरता की प्रतीक बनेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि मूर्ति के साथ वीर माधो सिंह भंडारी का संक्षिप्त जीवन परिचय भी अंकित किया जाए ताकि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोग उनके योगदान से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय इतिहास और संस्कृति को बढ़ावा देना है। संवाद