फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नहीं रहे राज्य आंदोलनकारी दौलतराम पोखरियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थलीसैंण। राज्य आंदोलनकारी दौलतराम पोखरियाल के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों पर शोक जताया है। करीब 95 वर्ष की आयु में स्व. पोखरियाल ने अपने गांव चाकीसैंण के बिरसोड़ा में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वे पिछले आठ सालों में लगातार राठ शिक्षा विकास समिति के प्रबंधक रहे। राठ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र नेगी ने बताया कि स्व. पोखरियाल ने उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। राज्य आंदोलन के दौरान स्व. पोखरियाल ने श्रीनगर स्थित श्रीयंत्र टापू पर स्व. इंद्रमणी बडोनी व स्व. दिवाकर भट्ट आदि के साथ 39 दिनाें तक आमरण अनशन पर बैठे थे। उनके निधन पर पौड़ी, थलीसैंण, पैठाणी व पाबौ में शोक की लहर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें