फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चोरियों का खुलासा न होने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिले के कोटद्वार, पौड़ी व श्रीनगर शहर में चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चोरियों का जल्द खुलासा न होने पर जिले की एसएसपी भी क्राइम मीटिंग में खासी नाराज दिखीं। उन्होंने तीनों प्रभारी निरीक्षकों को जमकर फटकार लगाते हुए चोरियों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस लाइन पौड़ी में मासिक क्राइम मीटिंग में एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना प्रभारियों के पेंच कसे। उन्होंने थाना प्रभारियों को क्षेत्रांतर्गत भूस्खलन संभावित स्थानों पर पुलिस बल को आपदा संबंधित उपकरणों के साथ तैनात करने को कहा। गैरजमानती वांरट को समय पर तामिल न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। एसएसपी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने व चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी ने जुलाई माह में बेहतर कार्य पर उपनिरीक्षक दीपक पंवार, जयपाल सिंह चौहान,मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार, उत्तम सिंह,शशिकांत त्यागी, राकेश आजाद, संतोष कुमार, रणधीर सिंह, आरक्षी अमरजीत, महेंद्र सिंह, केशर सिंह, रविंद्र भट्ट, दीपक, राहुल, हरीश लाल, कपूर सिंह, संजीव कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्राइम मीटिंग में एएसपी कोटद्वार जया बलूनी, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ पौड़ी एसडी नौटियाल, सीओ श्रीनगर रविंद्र कुमार चमोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें