फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मांगें पूरी न होने परइ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे एसएसबी गुरिल्ला

Tue, 02 Jun 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने सरकार द्वारा आश्वासन के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई न किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर गुरिल्लाओं के लिए जारी शासनादेशों पर कार्रवाई नहीं हुई और समझौते के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं किए गए तो 22 जून से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल भट्ट ने बताया कि मंगलवार को इस संदर्भ में देहरादून में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है। बैठक में गुरिल्लाओं को नियुक्ति, पेंशन व आश्रित हित लाभ दिए जाने की मांग पर अमल न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले 20 वर्षों से गुरिल्लाओं की मांगों की लगातार अनदेखी की है। संगठन के हिंडोलाखाल ब्लॉक अध्यक्ष दयाल सिंह सजवाण, कीर्तिनगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह, सह सचिव बीना चौहान संगठन की कोर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय पर सभी जनपद व ब्लॉक अध्यक्षों से आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने और बैठकों का आयोजन करने का आह्वान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें