फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 20 Jun 2026 03:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी गुरिल्ला संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने बताया कि संगठन की 2 जून को हुई बैठक में सरकार को मांगों के समाधान के संदर्भ में वार्ता के लिए 15 दिन का समय दिया था लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल 22 जून को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और गृह विभाग के प्रमुख सचिव को ज्ञापन देने के लिए जाएगा तथा वार्ता के लिए समय मांगेगा। संगठन ने चेतावनी दी यदि इसके बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 29 जून से देहरादून में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय कूच किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें