फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर की प्रीति का यूट्यूब चैनल मचा रहा धूम

सार

शहर की प्रीति गोदियाल का यूट्यूब चैनल प्रीति-प्रेरणा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।पिछले दो साल से विभिन्न मुद्दों पर वीडियो बना रही प्रीति के वीडियो के 50 लाख व्यूअर्स हो चुके हैं।उनके ब्यूअर्स में भारत के अलावा विदेश के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की प्रीति गोदियाल का यूट्यूब चैनल प्रीति-प्रेरणा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। स्वास्थ्य एवं सौंदर्य सहित विभिन्न विषयों पर वीडियो बनाने वाली प्रीति के चैनल के अब तक 32 लाख से ऊपर सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व प्रोफेसर डॉ. जेके गोदियाल की होनहार बेटी प्रीति यूट्यूब पर सक्रिय है। अब तक उनके चैनल के तीन लाख से ऊपर सब्सक्राइबर हो चुके हैं। पिछले दो साल से विभिन्न मुद्दों पर वीडियो बना रही प्रीति के वीडियो के 50 लाख व्यूअर्स हो चुके हैं।
प्रीति शिक्षा, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, प्रकृति, स्वास्थ्य, सौंदर्य और राष्ट्रीय मुद्दों पर वीडियो बनाकर अपने चैनल पर अपलोड करती हैं। उनके ब्यूअर्स में भारत के अलावा विदेश के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रीति नोयडा (उत्तर प्रदेश) में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पेशे से शिक्षिका थी। सितंबर 2020 में बालों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया। जिसे अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनका यह शौक कमाई का जरिया भी बन गया। उन्होंने बताया कि अकसर लोग गलत राय से बालों और त्वचा संबंधी समस्याएं झेलने लगते हैं। दर्शकों को सही सलाह देने के लिए उन्होंने वीडियो बनाए। इसी का नतीजा है कि आज उनकी सलाह मानते हुए लोग प्राकृतिक तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसकी उन्हे सोशल मीडिया में काफी सराहना मिलती है। लाखों की संख्या में ब्यूअर्स कमेंट्स कर उनसे सलाह मांगते हैं।
विज्ञापन

जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें