फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर : भाजपा-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकते हैं निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर से भाजपा ने आशा उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस से मीना रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है। मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप से आरती भंडारी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी चुनाव लड़ रही हैं। यूकेडी से सामाजिक कार्यकर्ता सरस्वती देवी भी चुनावी मैदान में है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी की पत्नी आरती भंडारी के निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने के कारण नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस से पूर्व में पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी पूनम तिवारी भी निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में है। ऐसे में वह कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें