फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि गश्त में लाएं तेजी : एसएसपी

Fri, 17 Nov 2023 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करती एसएसपी - संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। एसएसपी श्वेता चौबे ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध बैठक की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लोगों की समस्याओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड में रात में चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं। लिहाजा रात्रि गश्त के साथ ही पिकेट प्वाइंट बढ़ाएं। एसएसपी ने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, पुलिस शिकायत प्राधिकरण, शासन, पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से प्राप्त शिकायती पत्रों की भी समीक्षा की। बताया कि कोटद्वार में 44 व पौड़ी में 18 शिकायतें लंबित हैं। इस दौरान एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी जया बलोनी, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ सदर श्याम दत्त नौटियाल आदि शामिल रहे। बताया कि पुलिस ने बीते माह विभिन्न मामलों में 400 लोगों के चालान किए जिसमें ओवर स्पीड पर 47 के चालान हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें