देवप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में वरीयता के आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी डॉ. श्याम विजय ने पूर्व प्रधान बमाना रतन सिंह के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिंडोलाखाल, पौड़ीखाल, जामनीखाल और टकोली स्थित चिकित्सालयों में डॉक्टरों के सभी पद भरे हुए हैं। डॉ. विजय ने बताया कि सीएचसी देवप्रयाग में वर्तमान में एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब और सचल चिकित्सा वाहन जैसी आधुनिक सुविधाएं पहले से ही सुचारु रूप से संचालित हैं। अब अस्पताल में स्त्री रोग एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद