फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम उन्मूलन के लिए समाज की सहभागिता जरूरी: जज

Fri, 12 Jun 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर क्यूंकालेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छा
विज्ञापन
पौड़ी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम कालेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) नाजिश कलीम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए नवस्थापित विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर क्यूंकालेश्वर में जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्रा बिडालिया ने बच्चों के संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी ने बाल श्रम को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए गंभीर चुनौती बताया। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी निखिल डेविड ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर जेडी पशुपालन देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य दलीप सिंह, डीएलएसए स्वयंसेवक विनीता चौधरी, रवींद्र सिंह और बबीता रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें