फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 2.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

कीर्तिनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने चौरास पुल स्थित यूनिवर्सिटी तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को 6.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कार्की (28 वर्ष) निवासी बड़ियारगढ़, कीर्तिनगर के रूप में हुई है जो मूल रूप से संगलाकोटी, सतपुली का रहने वाला है। कहा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की है और अधिक पैसे कमाने के लालच में नशे के कारोबार से जुड़ गया। आरोपी करीब एक माह पहले ही जेल से छूटा था और एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। कहा आरोपी का नेटवर्क टिहरी, पौड़ी और चमोली तक फैला हुआ था। वह कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और अन्य सहयोगियों की गहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने व तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें