फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एक सप्ताह में छह भैंसों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के पणजिक खाल वनवीट व पैठाणी वीट के अंतर्गत तीन गांवाें में छह भैंसों को किसी जंगली जानवर ने मार डाला। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह से हर दूसरे दिन कोई जंगली जानवर भैंसों को मार रहा है। पूर्व वन पंचायत अध्यक्ष शोभन सिंह चौहान ने बताया कि बीते हफ्ते कुणेथ, सलोन और कपरोली गांव में ग्रामीणों ने भैंसों को चराने के लिए जंगल भेजा था। लेकिन जंगल में कोई जंगली जानवर लगातार भैंसों को निवाला बना रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बताया कि काश्तकारों की भैंसों पर आजीविका निर्भर है। उन्होंने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। वहीं एसडीओ थलीसैंण लक्की शाह ने बताया कि मामले की जांच के बाद पशुपालकों को पशुक्षति का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें