श्रीनगर। हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर 19 मार्च को श्रीनगर में श्रीराम सेवादल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूर्वाह्न 11 बजे नागेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों का भ्रमण करेगी। श्रीराम सेवादल के संरक्षक संजय घिल्डियाल ने बताया कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य इस बार भी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने नगरवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। संवाद