श्रीनगर। भागीरथी कला संगम के बैनर तले एमजी फिल्म यूट्यूब चैनल के लिए गढ़वाली शॉर्ट फिल्म ‘असंद ऐगी’ की शूटिंग इन दिनों पौड़ी जिले के आसपास के क्षेत्रों में हो रही है। फिल्म वर्तमान समय में गैस किल्लत और उससे जूझ रहे आम लोगों की समस्याओं पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक मदन गड़ोई ने बताया कि गैस की समस्या जरूर बनी हुई है लेकिन ऐसे समय में लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी विषय को केंद्र में रखकर फिल्म की कहानी तैयार की गई है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म में मुकेश नौटियाल, राजेंद्र बड़थ्वाल, शशि बिष्ट, धर्मेंद्र, ममता, विजय लक्ष्मी, जितेंद्र और अरुण कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। स्थानीय स्तर पर बन रही यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देने का प्रयास करेगी। संवाद