फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आजादी के आंदोलन की विरासत की जानकारी की साझा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के जीआईसी चोपड़ा में राजनीति विज्ञान विभाग की पहल पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव में भारत की आजादी के गौरवशाली वर्ष विषय पर छात्राओं ने आजादी के आंदोलन की विरासत, वीर शहीदों के बलिदान, देश की उपलब्धियों पर जानकारी साझा की।

जीआईसी चोपड़ा सभागार में आयोजित कार्यशाला में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रवक्ता मयंक उनियाल ने संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वाधीनता के महत्व, इसके संघर्ष की कहानियों व वर्तमान में इसके समक्ष आ रही विभिन्न चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। खुशी एनजीओ के अध्यापक शैलेंद्र रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए इसकी निरंतरता पर जोर दिया। छात्रा स्वाति गोदियाल ने आजादी के आंदोलन की विरासत व इसके नायकों को याद करते हुए इन गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर मीनाक्षी, शांति कंडारी, रंजना, तृप्ति, मनीषा ने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख पड़ावों व आजादी के बाद भारत की तस्वीर प्रस्तुत की और एक नए भारत की संकल्पना साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें