फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुलदार के हमले में स्कूटी सवार शिक्षिका बाल- बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। चौबट्टाखाल-गवाणी मोटर मार्ग पर गुलदार ने स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका पर हमला करने प्रयास किया। लेकिन शिक्षिका ने साहस का परिचय दिखाते हुए स्कूटी को तेज रफ्तार से भगाकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से वन विभाग ने क्षेत्र मे गश्त बढ़ा दी है।
गवाणी निवासी शिक्षिका सुनीता नवानी इंटर कॉलेज चौबट्टाखाल में सेवारत है। हर रोज की तरह वह बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे घर से स्कूटी चलाकर स्कूल के लिए निकली। इस दौरान किलवास के पास से एक किमी आगे जाकर उनपर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। लेकिन बहादुर सुनीता ने घबराने के बजाय साहस दिखाते हुए स्कूटी को तेज रफ्तार से भगाकर अपनी बचाई। हालांकि गुलदार ने उनका कुछ दूर तक पीछा भी किया। किसी तरह से वह स्कूल पहुंची और घबराते हुए गुलदार के हमले की कहानी बयां की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जंगली जानवर के डर से ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डीएफओ गढ़वाल प्रभाग स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही गुलदार को पकड़ने को पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें