बागवान में एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर बदरीनाथ हाईवे से लगभग सौ फीट नीचे जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा, जहां से उसे रेफर कर दिया। शनिवार देर शाम लगभग आठ बजे ललूड़ीखाल निवासी हरेंद्र सिंह स्कूटी से घर जा रहा था। बागवान बाजार से लगभग दो मीटर आगे स्कूटी अनियंत्रित होने से वह खाई में जा गिरा। जबकि स्कूटी सड़क किनारे अटक गई। गिरने की आवाज सुनने पर आसपास से लोग मदद के लिए आए। एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि घायल के सिर पर चोट आई हैं। संवाद