श्रीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में स्कॉलरशिप चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने दस मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के चेक वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा सबसे अहम है। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को एक नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर एपिरोक माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अजय वर्मा, राघवेन्द्र सेठी, अनिकेत झा, जगदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।