फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: संस्कृत के छात्र विनोद ने श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की डॉक्यूमेंट्री बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक 50 से अधिक संस्कृत नाटकों का करा चुके हैं मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए संस्कृत के छात्र विनोद शर्मा को विवि ने सम्मानित किया। विनोद अभी तक 50 से अधिक संस्कृत नाटकों का मंचन करा चुके हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का नैक निरीक्षण होना है। इसके लिए विभिन्न परिसरों में कई महीने से तैयारी चल रही है। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का सार रूप में सर्वांगीण परिचय देने के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम के मार्गदर्शन में पांडवाज ग्रुप ने इसे बनाया है। डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक विनोद शर्मा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, हिमाचल स्थित वेदव्यास परिसर के छात्र रहे हैं और वर्तमान में भोपाल परिसर में अध्ययनरत हैं। विनोद के निर्देशन में बनी श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की डॉक्यूमेंट्री को कई स्तरों पर सराहना मिली है। संस्थान के निदेशक प्रो. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री में परिसर की अध्यापन कार्यविधि, छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएं, भविष्य की योजनाएं आदि दर्शाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र से परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र तथा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति आधारित संग्रहालय खोलना परिसर की प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं। अरविंद सिंह गौर, डॉ. श्रीओम शर्मा, डॉ.वीरेंद्र सिंह बर्तवाल, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. शैलेंद्र प्रसाद उनियाल, डॉ. सुशीलप्रसाद बडोनी, डॉ. शैलेंद्रनारायण कोटियाल, अंकुर वत्स, डॉ. सुधांशु वर्मा, डॉ. दिनेशचंद्र पांडेय, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. अनिल कुमार, पंकज कोटियाल, डॉ.रामबहादुर दुबे, डॉ. मनीषा आर्या, डॉ. मोनिका बोल्ला, डॉ.मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें