फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संजय नेगी का पौड़ी में भव्य स्वागत

Wed, 26 Nov 2025 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संजय नेगी का जिला मुख्यालय में कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय नेगी ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज उठायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सीपी त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. एसएम शुक्ला, एसीएमओ डॉ. पारूल गोयल, डॉ. अमित मेहरा, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, जिलाध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, दीपक गोडियाल, चतुर्थ श्रेणी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल बिष्ट, पुष्कर नेगी, विजय लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें