फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में संगीता व पेंटिंग में किशन अव्वल

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज मंजाकोट में ओजोन दिवस के मौके पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक डा. अशोक बड़ोनी ने ओजोन परत के महत्व और भूगोल प्रवक्ता मदन मोहन रावत ने ओजोन परत के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में संगीता प्रथम, नीरज द्वितीय एवं शिवानी तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में किशन ने पहला, सपना ने दूसरा और गौरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में शिक्षक मनीष चमोली, वीरेंद्र भंडारी व मनोज उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें