फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: साईनी कृष्ण उनियाल को मिला युवा कलमकार सम्मान

Wed, 01 Apr 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
साईनी कृष्ण उनियाल---स्वयं
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025 (26 से 35 आयु वर्ग) में यात्रा वृतांत विधा में प्रथम स्थान हासिल करने पर साईनी कृष्ण उनियाल को युवा कलमकार सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें 15 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से प्रदेश स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। देहरादून में 31 मार्च को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाषा मंत्री खजान दास एवं स्वास्थ्य व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें यह सम्मान दिया। साईनी कृष्ण उनियाल ने लोक भाषा संस्थान देहरादून का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें