फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Fri, 31 Oct 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को देवप्रयाग में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं व जनमानस ने भाग लिया। विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी ने प्रतिभागियों को टी शर्ट एवं टोपी वितरित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा तहसील चौक से डिग्री कॉलेज के मैदान तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी। सभी प्रतिभागियों को सरदार पटेल की जीवनी और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें