नवनियुक्त संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी (सड़क, सुरक्षा एवं प्रवर्तन) अनीता चंद ने पदभार संभाल लिया है। अनीता इससे पहले उधमसिंह नगर में एआरटीओ का दायित्व संभाल रही थी। उन्हें विभागीय पदोन्नति के बाद आरटीओ पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। अनीता मूल रूप से पिथौरागढ़ के गैन गांव बरालू की रहने वाली हैं।