फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार-मानव संघर्ष रोकने के लिए आरआरटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
लिविंग विद लेपर्ड (गुलदार कु दगड़िया) कार्यक्रम के तहत नरेंद्रनगर वन प्रभाग के कीर्तिनगर व देवप्रयाग रेंज में रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। यह टीम ग्रामीणों को गुलदार के खौफ से निजात दिलाएगी। साथ ही मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने का काम करेगी। वन विभाग की ओर से गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में गुलदार कु दगड़िया कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही वन कर्मियों को गुलदार को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्रों से बाहर करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में रेंज ऑफिस डांगचौरा में वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। टिहरी वन प्रभाग के रेसक्यू टीम के सदस्य जसवंत पंवार व भरत सजवाण ने गुलदार को बेहोश करने, भीड़ को नियंत्रित करने व प्रेरित करने व गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के पश्चात 12 सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम का गठन करते हुए आधुनिक रेसक्यू उपकरणों से लैस किया गया। टीम में सुरेश पैन्यूली, सुखदेव बडोनी, संजय रौथाण, अब्बल सिह बिष्ट, ओम प्रकाश अमोला, भीम सिंह व आशीष आदि शामिल हैं। गुलदार कु दगड़िया कार्यक्रम में सहयोग कर रहे तितली ट्रस्ट के संस्थापक संजय सोंधी, राजेश भट्ट और रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें