फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रोटरी क्लब ने बच्चों संग देखी पलायन पर फिल्म

Thu, 15 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। आवास विकास मैदान में वरिष्ठ फिल्मकार विनोद कापड़ी की ओर से निर्देशित फिल्म पीवाईआरई (चिता) की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। रोटरी क्लब श्रीनगर के सदस्यों ने शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के इन्ट्रैक्ट क्लब के विद्यार्थियों के साथ मिलकर यह फिल्म देखी। रोटरी क्लब के डाॅ. हरीश भट्ट ने बताया कि पहाड़ों से हो रहे पलायन और अकेले बुजुर्गों की पीड़ा को फिल्म में दर्शाया गया है। इस दौरान बृजेश भट्ट, एसपी घिल्डियाल, अनूप घिल्डियाल, केबी. थपलियाल और सीताराम बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें