देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग से भरपूर पट्टी के तोली गांव के लिए सड़क निर्माण का काम आखिर रविवार को शुरू हो गया। जिला योजना के अंतर्गत बनने वाली एक किलोमीटर सड़क से तोली गांव की करीब 600 की आबादी को लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल की ओर से सड़क निर्माण के लिए गांववासियों में सहमति बनाए जाने के बाद जिला योजना से इसकी मंजूरी मिली है। अवर अभियंता सोहनलाल ने बताया कि दो माह में सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र गुसाई, जिला भाजपा मंत्री हर्षपाल कोली, ग्राम प्रधान तोली सोनिया चौहा, पूर्व प्रधान नरेंद्र चौहान, टेकसिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद रावत व प्रधान डॉबरी जगवीर सिंह आदि ने खुशी जताई। संवाद