कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ऐतिहासिक गांव मलेथा में धान की रोपाई से पहले ग्रामीणों की ओर से सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। ग्रामीणों ने वीरशिरोमणि माधो सिंह भंडारी की ओर से निर्मित ऐतिहासिक सुरंग के ऊपर स्थित उनके स्मारक और गुरु केलापीर के स्थान पर पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान ढोल-दमाऊं की थाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ग्राम प्रधान रशिम रावत ने बताया कि धान की रोपाई शुरू करने से पहले माधो सिंह भंडारी स्मारक और गुरु केलापीर के स्थान पर सामूहिक पूजा की जाती है। पूजा के बाद गांव धान की रोपाई कर कृषि कार्य का शुभारंभ किया जाता है। इस मौके पर रविंद्र बिष्ट, कविता भट्ट, राजेश्वरी रावत, वीरेंद्र राणा, मधुसुदन सेमवाल, दिनेश भट्ट, प्रवीन बंगारी, संदीप भट्ट, राजेंद्र तिवाड़ी व राहुल लाल आदि मौजूद थे। संवाद