श्रीनगर। प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में दो अगस्त से चल रही श्री शिव महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। महंत 108 आशुतोष पुरी के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। कथा व्यास आचार्य जगन्नाथ डिमरी रहे। इस मौके पर नरेंद्र प्रसाद डिमरी, मुरलीधर घिल्डियाल, नवीन बलोनी, कैलाश बहुगुणा और संजय घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। वहीं नागेश्वर गली स्थित श्री भैरवनाथ स्थान गोरक्षनाथ प्राचीन मंदिर में वार्षिक भंडारा और दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 15 से होगा। मनोज बंगवाल, संजय जैन, किशोर चमोली और दिगंबर भट्ट आदि ने यह जानकारी दी। संवाद