फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: पैकेज-2 की अंतिम सुरंग गूलर से व्यासी का सफल ब्रेकथ्रू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के पैकेज-टू में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। एलएनटी की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड के तत्वावधान में निष्पादित किए जा रहे इस पैकेज की अंतिम सुरंग 6.6 किलोमीटर का ब्रेकथ्रू शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। पैकेज टू में दो महत्वपूर्ण सुरंगें शामिल हैं, जो शिवपुरी से गुल्लर होकर ब्यासी में निकलती हैं। करीब 26.6 किलोमीटर लंबी पैकेज-टू की इन सुरंगों का निर्माण कठिन पर्वतीय भू-भाग में किया गया है, जिसमें जटिल भू-गर्भीय परतें, अत्यधिक ओवरबर्डन और भूकंपीय गतिविधि वाले क्षेत्र शामिल हैं। यह अंतिम ब्रेकथ्रू इस पैकेज की सुरंग खुदाई के अंतिम चरण की पूर्णता को दर्शाता है। इसे महीनों की सटीक इंजीनियरिंग, भूगर्भीय मानचित्रण और अत्यंत प्रशिक्षित टीमों की ओर से चौबीसों घंटे किए गए अथक कार्यों के बाद प्राप्त किया गया है। इस अवसर पर, एलएंडटी, आरवीएनएल और युक्सेल आईसीटी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारियों ने संपूर्ण परियोजना टीम के प्रयासों, संकल्प और तकनीकी दक्षता की सराहना की। आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक रविकांत ने कहा कि भारत के सबसे भू-गर्भीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में से कुछ में यह ब्रेकथ्रू प्राप्त करना हमारे योजनाकारों, अभियंताओं और स्थल पर कार्यरत कर्मियों की सामूहिक क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को कई चुनौतियों को पार करते हुए हासिल किया गया, जिनमें कठिन चट्टानी संरचनाएं, भूमिगत जल का रिसाव, और अत्यधिक प्रतिकूल मौसम की स्थितियां शामिल थीं। उन्नत सुरंग निर्माण तकनीक जैसे न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का उपयोग, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और नवीनतम सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ किया गया, जिससे समय पर प्रगति और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। यह सफल ब्रेकथ्रू ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मील के पत्थर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उत्तराखंड के विकास और चार धाम यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें